दयानिधि फाउंडेशन उन बेज़ुबान और असहाय पशुओं के लिए उम्मीद की एक नई रोशनी है, जिन्हें अक्सर समाज अनदेखा कर देता है। हमारा उद्देश्य घायल, बीमार और बेसहारा बेजुबानों को सही समय पर उपचार, सुरक्षित आश्रय और पदेखभाल प्रदान कर उन्हें जीवन का दूसरा अवसर देना है। रेस्क्यू अभियान, चिकित्सा सेवाओं और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से हम एक ऐसे समाज का निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं, जहाँ हर बेजुबान के प्रति दया, संवेदनशीलता और सम्मान की भावना हो। हमारे स्वयंसेवकों, सहयोगकर्ताओं और दानदाताओं का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उनके साथ मिलकर हम निरंतर इस प्रयास में जुटे हैं कि हर एक बेजुबान को वह प्यार, सुरक्षा और सम्मान मिल सके, जिसका वह वास्तविक हकदार है।
आपका सहयोग हमें ज़रूरतमंद बेजुबानों तक सहायता पहुँचाने और समाज में सभी बेजुबानों के प्रति सकारात्मक परिवर्तन लाने की शक्ति देता है। 80G एवं 12A के अंतर्गत किए गए दान पर आयकर में छूट का लाभ भी प्राप्त होता है।
आपका किया हुआ प्रत्येक सहयोग हर बेज़ुबान के जीवन में नई उम्मीद लाता है। आपके सहयोग से हम घायल और बेसहारा पशुओं का रेस्क्यू कर उन्हें आवश्यक उपचार, सुरक्षित आश्रय और स्नेहपूर्ण देखभाल प्रदान कर पाते हैं।
यह केवल तत्काल सहायता तक सीमित नहीं रहती, बल्कि जागरूकता और सामुदायिक प्रयासों के माध्यम से एक बेहतर और संवेदनशील भविष्य के निर्माण में भी हमारी शक्ति बनती है। साथ मिलकर हम केवल इन बेजुबानों का जीवन ही नहीं बचा रहे, बल्कि एक ऐसी दुनिया बना रहे हैं जहाँ हर जीव को प्रेम, सुरक्षा और सम्मान मिले।
हमारे इस सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए हमारा सहयोग करें।
PhonePe · GPay · Paytm · Visa · Mastercard
Secured by Razorpay